चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। कोतवाली टनकपुर पुलिस ने उत्कृष्ट एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए डंपर वाहन से बैटरी चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया है।

सोमवार 20 अप्रैल को वादी सैफ अली पुत्र यूनुस अली निवासी मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन, मनिहारगोठ टनकपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना टनकपुर में मुकदमा बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वादी के डंपर वाहन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिवगार्ड कंपनी की दो बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया। निर्देशानुसार सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सक्रिय सुरागरसी/पतारसी कर मंगलवार को घटना में संलिप्त अभियुक्त कार्तिक मंडल पुत्र आनंद मंगल निवासी वार्ड नं0 3, अंबेडकर नगर बंगाली कॉलोनी टनकपुर (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, हे0 कां0 कमल कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

Ad Ad
Ad Ad