नवीनतमनैनीताल

नैनीताल : चारा लेने जंगल में गई महिला को वन्य जीव ने बनाया शिकार, क्षत-विक्षत शव मिला

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई 50 वर्षीय महिला को वन्यजीव ने अपना शिकार बना लिया। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में डर का माहौल है।

ग्राम प्रधान शेखर चन्द्र भट्ट के अनुसार 50 वर्षीय हेमा पांडे रोज की तरह जंगल घास लेने गई थी। जंगल गई महिलाओं ने बताया कि महिला को बाघ ने मार दिया है। जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि उस पर वन्यजीव ने हमला किया। यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र के चोपड़ा व अन्य क्षेत्रों में पहले भी इस तरह के कई हमले हो चुके हैं। जिससे ग्रामीणों में लंबे समय से भय बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाने से लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस घटना के बाद ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा है। जंगल अब लोगों के लिए जीवनयापन का साधन नहीं बल्कि मौत का खतरा बनते जा रहे हैं। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Ad Ad

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड