चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : चालक की सूझ-बूझ से टला रेल हादसा, 20 मिनट लेट हुई ट्रेन, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर से पीलीभीत चलने वाली पैसेंजर ट्रेन चालक की सूझबूझ से दुर्घटनाग्रस्त होने से बालबाल बच गई। ट्रेन पटरी पर रखे लोहे की एंगल की चपेट में आने से बची।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे श्रद्धालुओं और यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन पीलीभीत के लिए निकली थी। इस दौरान बनबसा से कुछ पहले पटरी पर दो लोहे के एंगल रखे हुए थे। रेल के चालक राम किशन को दूर से रॉड नजर आ गई। उन्होंने धैर्य दिखाते हुए रेल को आपात ब्रेक लगा रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक रुकी ट्रेन से यात्री भी उतर गए और हटाई गई। तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी। इस कारण रेल करीब 20 मिनट लेट हुई। टनकपुर स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया पटरी पर रखे एंगल हटाने के बाद रेल आगे बढ़ी। वहीं आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि आमिर खान पुत्र अनवर ग्राम मनिहारगोठ कोतवाली टनकपुर 32 साल को मय सामग्री के गिरफ्तार किया गया है। जिस पर रेलवे अधिनियम 53 / 2026 और रेलवे अधिनियम 153/ 147 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के सम्मुख पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad

Ad Ad