दिवंगत पत्रकार अशोक गुप्ता की पत्नी को डीएम ने सौंपा पांच लाख का चेक
ADVERTISEMENTS



चम्पावत। केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना के तहत कोरोना संक्रमण के कारण जान गवाने वाले टनकपुर के पत्रकार अशोक गुप्ता की पत्नी को डीएम विनीत तोमर ने पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने टनकपुर निवासी पत्रकार स्व. अशोक कुमार गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता को चेक सौंपा। मालूम हो कि पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते पत्रकार गुप्ता का निधन हो गया था। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत कोविड-19 के कारण जान गवा चुके पत्रकारों के परिवार को एकमुश्त 5 लाख की धनराशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

