जनपद चम्पावत

चल्थी के छह पट्टों के टेंडर 1.78 करोड़ में छूटे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। चल्थी लधिया नदी में खनन के लिए सोमवार को टनकपुर तहसील में टेंडर खोले गए। छह पट्टों के टेंडर कुल 1.78 करोड़ में छूटे। अब जल्द ठेकेदारों को टेंडर की धनराशि खनन विभाग को जमा करने के निर्देश मिलेंगे। जिसके बाद अनुमति मिलने पर खनन कार्य पट्टों से शुरु कर दिया जाएगा। सोमवार को टनकपुर तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में चल्थी में पट्टों के खनन के लिए एक टेंडर खाले गए। चल्थी के नौलाझाला में विनय धामी का 34.15 लाख, झालाकुड़ी पट्टा पवन सिंह का 35.20 लाख, झालाकुड़ी में तरूण पंत का 35.60 लाख, देवेंद्र सिंह का 37.70 लाख, राजेंद्र सिंह रावत 22.50 लाख नौलाझाला में उमेश खर्कवाल 13.25 लाख में टेंडर हुआ है। एसडीएम ने बताया कि विस चुनाव और आचार संहिता के चलते टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड