नवीनतमपौड़ीहादसा

भारी बारिश से मकान ध्वस्त, 4 लोगों के दबे होने की सूचना; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 1 की मौत

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच सतपुली तहसील क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव (भलगांव) में भारी बारिश के कारण एक मकान अचानक ढह गया। हादसे में मकान के मलबे में चार लोगों के दबे होने की सूचना है, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मकान गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मौके पर लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मकान में मैक्स वाहन चालक अपने परिवार के साथ रहता था। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

Ad Ad

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मलबे में दबे तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम का अभियान जारी है। फिलहाल हादसे में मृतक और अन्य प्रभावित लोगों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।