क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में ढाई किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार, इस साल पकड़ी जा चुकी है भारी मात्रा में चरस व स्मैक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे आपरेशन क्रेक डाउन के तहत पुलिस ने चम्पावत में तीन लोगों को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने बनलेख से चार किलोमीटर चम्पावत की ओर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में 26 वर्षीय विजय सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, 32 वर्षीय दीपक सिंह बिष्ट पुत्र छतर सिंह व 26 वर्षीय संदीप सिंह बिष्ट पुत्र बच्ची सिंह निवासी ऐड़ी गुरोली, पोस्ट बिरगुल, कोतवाली चम्पावत शामिल हैं। विजय व दीपक के पास से एक—एक किलो व संदीप के पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह चरस स्वयं घर में तैयार की थी। जिसे वह जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में इस वर्ष अब तक चरस तस्करी में लिप्त 21 अभियोगों में 21 अभियुक्तों के कब्जे से 46.667 किलोग्राम चरस तथा 37 अभियोगों में 37 अभियुक्तों के कब्जे से 410.193 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किए जा चुके है। अभियान भविष्य मे भी जारी रहेगा। तीन तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल शान्ति कुमार गंगवार, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, एसआई पिंकी धामी, कांस्टेबल अब्दुल मलिक, गिरीश पाटनी, चंचल सिंह, प्रकाश जोशी शामिल रहे।

Ad Ad