विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का समापन, मेधावियों को मिले पुरस्कार
लोहाघाट/चम्पावत। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और नाट्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
समारोह का समापन प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल रहे। उन्होंने महाविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंचों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। कार्यक्रम में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में डीएम मनीष कुमार ने भी शिरकत की।

‘बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट’ बनीं मोनिका
नृत्य प्रतियोगिता: गायत्री पांडेय (प्रथम स्थान)
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता: मनीषा कालाकोटी
पोस्टर प्रतियोगिता: संजना बिष्ट
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, सुनील कुमार, रोहित राय और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश कुमार एवं हिमांशु चंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव अग्रिमा पुनेठा सहित शिखर वर्मा, पंकज जोशी, नीलम चंद और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रेखा जोशी, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. स्वाति बिष्ट सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

