चम्पावत : DRINK & DRIVE में यातायात पुलिस ने 02 वाहन चालक किए गिरफ्तार, वाहन सीज
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की ओर से सुगम एवं सुरक्षित यातायात को लेकर दिए गए निर्देशों के तहत यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चालकों को DRINK & DRIVE में गिरफ्तार किया है।
मंगलवार 21 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक यातायात महेश प्रसाद द्वारा मुड़ियानी में की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान 02 व्यक्ति द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने पर (DRINK & DRIVE) वाहन चालक बब्लू सिंह पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम पछनई पोस्ट अमोड़ी कोतवाली चम्पावत जनपद चम्पावत (वाहन सं0- UK03C3864 स्कूटी) व सुन्दर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम पछनई पोस्ट अमोड़ी कोतवाली चम्पावत जनपद चम्पावत (बिना नम्बर प्लेट बुलेट) को नियमानुसार गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज़ किया गया है। चालक का ड्राइविंग लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। बताया कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

