चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर-चम्पावत एनएच पर टिफिन टॉप के पास कार और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम करीब 6 बजे टिफिन टॉप के समीप कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि तीसरा व्यक्ति सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार चम्पावत से टनकपुर की ओर आ रही कार संख्या UK 06 AZ 3081 और टनकपुर से चम्पावत की ओर जा रहे कैंटर संख्या UK 04 CC 9399 के बीच टिफिन टॉप के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार दीपक थापा (35) पुत्र राजकुमार थापा तथा हरीश गुरुंग (38) पुत्र लक्ष्मण सिंह, दोनों निवासी खटीमा, घायल हुए हैं।

Ad Ad

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों घायलों का उपचार जारी है। वहीं कार में सवार तीसरे व्यक्ति मनोज चंद (39) पुत्र जगत चंद, निवासी खटीमा, पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर ली है और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।