उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : भारत माता की सेवा करते हुए एक और लाल हुआ शहीद, खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर 2 गांधी नगर निवासी भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का पार्थिव शरीर कल लालकुआं पहुंचेगा। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त राम पाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार एएमई म्ै। जेसीओ पद पर सेवारत थें गत दिवस हृदय गति रुकने से उनका देहावसान हो गया। पार्थिव शरीर वायुयान द्वारा कल रविवार को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। जहां से लालकुआं उनके आवास में पहुंचेगा। जैसे ही जेसीओ धर्मेंद्र के निधन की सूचना उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। लालकुआं नगर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। 36 वर्षीय धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आर्यन 11 वर्षीय है। छोटा सात वर्षीय युग है। मृतक धर्मेंद्र गंगवार की धर्मपत्नी मीरा गंगवार का रो रो कर बुरा हाल है। धर्मेंद्र के पिता रामपाल गंगवार का कहना है कि वर्ष 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत था।

Ad