उत्तराखंड : आग में झुलसने से वृद्ध महिला की मौत

डोईवाला। नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 आठूरवाला में ईना मीना डीका वाली गली में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। जिसमें एक 62 वर्षीय महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतराम उनियाल (94) के निवास पर शुक्रवार सुबह 11 भजे के करीब भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से संतराम उनियाल की पत्नी 62 वर्षीय सरला उनियाल की मृत्यु हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग में झुलसने से बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं घर का सारा सामना भी जलकर राख में बदल चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी और घर के दोनों कमरों के द्वार भीतर से बंद थे। जिस कारण अग्निशामक दल के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को घर से बाहर निकाल कर हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

