उत्तराखण्डक्राइमनवीनतम

उत्तराखंड : पति की प्रेमिका से परेशान पत्नी ने कर दिया कांड, ननद और प्रेमी के साथ मिलकर महिला को उतार दिया मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नीलकंठ पैदल मार्ग पर मिली महिला की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने गुरुग्राम तीन आरोपियों को दबोचा है। हत्या में दो महिलाएं भी शामिल थीं। जबकि, महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी।

मालूम हो कि गत 27 मई को नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के रास्ते पर झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। इस मामले में पुलिस एक पुरुष समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मृतका का नाम अनीता देवी पत्नी उमेश यादव (उम्र 28 वर्ष) था। जो झारखंड के गिरिडीह के करमपुर की रहने वाली थी। अनीता के बबीता के पति रंजीत यादव के साथ अवैध संबंध थे। जिस कारण रंजीत के घर पर क्लेश रहता था। वो अपनी पत्नी बबीता के साथ अनावश्यक मारपीट भी करता था। मारपीट की वजह से बबीता और उसकी ननद ममता उर्फ अनिता काफी परेशान रहती थी। रंजीत की बहन ममता उर्फ अनिता गुरुग्राम में घरों में खाना बनाने का काम करती है। ममता उर्फ अनिता जिस कोठी में काम करती थी, वहां पर ओमवीर पुत्र राजकुमार निवासी फारूक नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) भी ड्राइवर की नौकरी करता था।

ओमवीर के ममता उर्फ अनिता से संबंध थे। जिस कारण ओमवीर को ममता उर्फ अनिता ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद ओमवीर, ममता उर्फ अनिता और बबीता ने अनीता पत्नी उमेश यादव को मारने की योजना बनाई। ममता उर्फ अनिता ने पहले अपने भाई रंजीत, भाभी बबीता और अनीता (अब मृतका) और बच्चों को अपने पास गुरुग्राम के सेक्टर 15 बुलाया और फिर ऋषिकेश नीलकंठ दर्शन का प्लान बनाया। जिस पर ओमवीर ने अपने पड़ोसी अशोक से यह कहकर गाड़ी मांगी कि वो अपने परिवार के साथ नीलकंठ (ऋषिकेश) घूमने जा रहा है। अशोक अपने ड्राइवर अमित के साथ इनको लेकर ऋषिकेश आया और इन चारों को जानकी पुल पार्किंग में छोड़ दिया। रंजीत इनके साथ ऋषिकेश नहीं आया था।
अशोक और अमित जानकी पुल के पास ही रुक गए। जहां उन्होंने स्नान आदि किया। नीलकंठ दर्शन के बाद वापसी में पैदल मार्ग पर बबीता, ममता उर्फ अनिता, ओमवीर ने अनीता की ममता के पहने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। जिसके बाद ये लोग वापस जानकीपुल पहुंचकर अशोक के साथ हरियाणा नंबर की गाड़ी से वापस गुड़गांव चले गए। जहां सुराग पतरासी कर पुलिस ने तीनों बबीता, ममता उर्फ अनिता, ओमवीर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के नाम-

  • ओमवीर पुत्र राजकुमार, निवासी- फारूक नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)
  • ममता उर्फ अनिता देवी पत्नी महेंद्र यादव, निवासी- रजनी करमपुरा, जिला गिरिडीह (झारखंड)
  • बबीता देवी पत्नी रंजीत यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी- रजनी करमपुरा, जिला गिरिडीह (झारखंड)
Ad