चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लगातार बारिश से राईकोट महर में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट क्षेत्र में मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के बीच नुकसान का सिलसिला शुरू हो गया है। राईकोट महर गांव में तेज बारिश के चलते प्रमोद कुमार पुत्र बद्रीराम के आवासीय भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्राम प्रधान राईकोट महर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात लगातार बारिश के कारण प्रमोद कुमार के मकान की दीवार अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है।

Ad Ad

ग्राम प्रधान के अनुसार घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकान को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर आकलन कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में अन्य नुकसान की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है।