क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में 4.46 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। पुलिस ने एक युवक को 4.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर कोतवाल चेतन रावत के निर्देश पर उप निरीक्षक संदीप पिखवाल के नेतृत्व में टीम गठितकर नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम को आईएसबीटी के समीप खंडहर हो चुकी एक बिल्डिंग पर एक संदिग्ध व्यक्ति नशा करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर युवक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा और चेकिंग की। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक रवि सक्सेना पुत्र ओम प्रकाश सक्सेना उम्र 29 साल निवासी वार्ड नंबर 4 बस स्टेशन के पीछे से 4.46 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि युवक के खिलाफ खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप पिलखवाल, हैड कांस्टेबल घनश्याम आर्य, मोहन सिंह शामिल रहे।

Ad Ad