चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

निकाय चुनाव : टनकपुर में कांग्रेस के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका टनकपुर के अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी हिमा वर्मा (हेमा वर्मा) के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शनिवार 4 जनवरी को वरिष्ठ कांग्रेसी नागरमल शर्मा ने फीता काट कर किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम कर पार्टी प्रत्याशी वर्मा को विजयी बनाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में विकास की अनदेखी और अन्य कमियों को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा।

कांग्रेस की प्रत्याशी हिमा वर्मा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए सहयोग की अपील की। कार्यकम में वरिष्ठ नेता विमला सजवान, नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, गजेंद्र पाल, सुभाष चंद, बाबूलाल यादव, भीम सिंह, केडी मुरारी, खालिद अंजुम, ईश्वरी प्रसाद, बाबू लाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में कार्यकर्ताओं ने शहर में चुनाव प्रचार भी किया।

Ad Ad
Ad Ad