टनकपुर में यूथ कांग्रेस ने संविधान पढ़कर किया जागरूकता कार्यक्रम
टनकपुर/चम्पावत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संविधान का पाठ कर लोगों को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान में निहित समानता, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को इसके मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रिया रावत, प्रदेश सचिव सतीश पांडे, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आदिल, सौरव गिरी, हरीश कुमार, राहुल कुमार, सुमित आर्य, दिवाकर राम, गौरव जोशी, अमित कुमार, आसिफ शावेज, शिवम मिश्रा, अर्पित, सुमित कोहली, रुपेश सक्सेना, विनोद ओली और अबरार हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

