चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

खटकाना पुल के पास पेयजल लाइन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, तेजी और गुणवत्ता के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खटकाना पुल के पास यूएसएसडीए की ओर से बिछाई जा रही पेयजल लाइन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता तथा यूएसएसडीए के अधिकारियों और कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल लाइन का कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने को कहा।

Ad Ad

डीएम ने निर्माण कार्यों के दौरान सड़क सुरक्षा और आमजन के सुगम आवागमन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन बिछाने के साथ मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और पानी की सुगम निकासी बनी रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यदायी संस्था और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निर्माण कार्यों को गति दें तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, कार्मिक और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।