चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में अचेत मिले युवक की हुई मौत, नशे की लत के कारण जान गंवाने की आशंका

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। रेलवे स्टेशन परिसर में कल देर शाम एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में मिला, जिसे मौके पर पहुंची जीआरपी (GRP) के जवानों द्वारा तुरंत कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉ. ज्ञानेश्वर यादव ने युवक की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत अज्ञात शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया और घटना की सूचना आसपास के जनपदों की कोतवाली, थानों एवं अन्य जनपदों को भेज दी गई।

आज दोपहर में मृतक की शिनाख्त अजय बिष्ट (पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट) के रूप में हुई, जो मूल रूप से दुधोरी अमोड़ी का रहने वाला था और यहां वार्ड नंबर-11 विष्णुपुरी कॉलोनी में रह रहा था। जीआरपी अपर उप निरीक्षक बालम सिंह जलाल और डॉ. आफताब आलम द्वारा युवक के पंचनामे और पोस्टमार्टम की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता गोपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पुत्र अजय बिष्ट विगत कुछ वर्षों से नशे का आदी था। वह अक्सर लंबे समय तक घर से बाहर रहता था और बिना बताए भ्रमण पर निकल जाता था। आज पुलिस से मिली हृदयविदारक सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad Ad
Ad