उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूननवीनतम

देहरादून मर्डर: टेनिस खेलकर लौट रहे गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, 14 दिन में 4 कत्ल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनहदाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना आज बुधवार को दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मा​र्केट की है। घटना के बाद घायल शख्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए शख्स की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। व्यक्ति की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे। वे तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली इलाके में स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद वो लोग फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां एक शख्स को लोगों ने तड़पता देखा। उसके शरीर से खून बह रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल ले जाने तक घायल शख्स का काफी खून बह चुका था। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी दून अस्पताल पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है। सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस के अनुसार 40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है। वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे। अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था। तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स की हत्या के साथ देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर ये चौथा मर्डर है। इनमें तीन मर्डर महिलाओं के हुए हैं। 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या हुई थी। इसके बाद 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। फिर 2 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने राजधानी देहरादून में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी।

देहरादून जिले में 14 दिन के अंदर हुए 4 हत्याकांड

— 29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या
— 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या
— 02 फरवरी को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या
— 11 फरवरी को देहरादून में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या