नवीनतम

सल्ट विधानसभा सीट पर महेश जीना होंगे भाजपा प्रत्याशी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के लिए दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना भाजपा प्रत्याशी होंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अब एक दिन का समय शेष है। इसे देखते हुए भाजपा मुख्यालय से आज नाम का ऐलान किया गया है। पाटीॅ के राष्ट्रीय महासचिव व कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी घोषणा की है। भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब सबकी नजर कांग्रेस की घोषणा पर लगी है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड