चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत ​जनपद में सुचारू रूप से जारी गैस वितरण, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ​जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सुलभ और समयबद्ध तरीके से रसोई गैस उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न निर्धारित डिलीवरी पॉइंट्स के माध्यम से गैस वितरण अभियान को गति दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रत्येक परिवार को बिना किसी असुविधा के गैस आपूर्ति प्राप्त हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और रोस्टर का कड़ाई से पालन किया जाए।

Ad Ad

​जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चम्पावत गैस सर्विस द्वारा आगामी तिथियों के लिए नया रोस्टर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘प्लांट से गाड़ी उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित क्षेत्र का वितरण अगली निर्धारित तिथि को किया जाएगा।’ अन्य क्षेत्रों के लिए भी शीघ्र ही पुनः रोस्टर जारी किया जाएगा।

​चम्पावत गैस सर्विस का नवीनतम वितरण रोस्टर (अप्रैल 2026):

  • 17/04/2026:- सेलाखोला, भैरवा वार्ड
  • 18/04/2026:- चौड़ासेठी, मडलक
  • 20/04/2026:- नागनाथ वार्ड, ब्लॉक रोड, बालेश्वर वार्ड
  • 21/04/2026:- फूँगर, चौकी, ज्याड़ा, लटोली
  • 22/04/2026:- दूधपोखरा, कफलांग, चैकुनीबोरा
  • 23/04/2026:- गोरलचौड़ वार्ड, आर.एफ.सी. गोदाम रोड
  • 24/04/2026:- पुलिस लाइन, चम्पावत

जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की है कि उपभोक्ता डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि रिफिल बुकिंग (मिस्ड कॉल): 8454955555, ​IVRS नंबर: 7718955555, तथा ​सहायता हेतु संपर्क: 7588888824 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार धैर्य बनाए रखें और वितरण कार्य में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कालाबाजारी या वितरण में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad