जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल मूल्य ​वृद्धि के विरोध में वाहनों को धक्का देकर किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -
पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में टनकपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

टनकपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल व डीजल की बेहताशा मूल्यवृद्धि व महंगाई के विरोध में शास्त्री चौक से पिथौरागढ़ चुंगी स्थित पेट्रोल पंप तक वाहनों को धक्का देकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पहिया एवं चार पहिया गाड़ियों में धक्का मार कर पदयात्रा निकाली तथा पेट्रोल पंप पर जोरदार प्रदर्शन किया। पैट्रोल पम्प से एक बोतल में पेट्रोल भी खरीदा गया।

इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महंगाई लगातार बढ़ाई जा रही है। सरकार गरीबों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। आज तेल के दाम 100 रुपये लीटर से अधिक हो गया है। गैस के दाम भी एक हजार पहुंचने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। केंद्र की भाजपा सरकार जनता के हितों को लगातार दरकिनार कर रही है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है। आने वाले दिनों में जनता भाजपा को करार सबक सिखाएगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, अनिल प्रसाद सिन्हा, गोपाल बिष्ट, खालिद अंजुम, देवेंद्र सिंह, अमित भट्ट टीटू, संजय अग्रवाल, नीरज मिश्रा, विनोद बड़ेला, रुपेश सक्सेना, नवीन पांडे, राहुल कुमार मस्सा, सुरेश तिवारी, मोहन सिंह स्वटी, आनंद यादव, आसिफ खान, ईशु अग्रवाल, युवराज कोहली, उदित मल्होत्रा, जावेद सिद्धकी, कमल पन्त, सौरभ गिरी, मोहम्मद आदिल सिद्दीकी, शाहवेज अंसारी, सिम्मा अंसारी, बच्ची सिंह महर, अमित खन्ना, देवेंद्र जोशी, मुवश्शिर अली, फारूक अली, शानू सिद्दीकी समेत तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड