चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत में टीन शेड की दुकान में लगी भीषण आग, फायर कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला मुख्यालय के टैक्सी स्टैंड स्थित कलेक्ट्रेट रोड पर सोमवार को राकेश तड़ागी की की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। फायर कर्मियों की मुस्तैदी से आग आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार जनपद के सभी फायर स्टेशनों को आग की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 20 जुलाई 2026 को फायर स्टेशन चम्पावत को सूचना मिली कि टैक्सी स्टैंड, कलेक्ट्रेट रोड स्थित एक टीन शेड की दुकान में आग लग गई है।

Ad Ad

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर आग पूरी तरह फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए दुकान का शटर खुलवाकर वाटर टेंडर और होजरील की मदद से लगातार पानी की बौछार की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।

फायर विभाग की त्वरित, साहसिक और कुशल कार्रवाई के चलते आग को आसपास की अन्य दुकानों एवं भवनों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे संभावित बड़े नुकसान और किसी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।

राहत एवं बचाव अभियान में शामिल रहे फायर कर्मी

  • एलएफएम राम दरस
  • डीवीआर नीरज जोशी
  • फायरमैन सुभाष जोशी
  • फायरमैन कृपाल बिष्ट
  • फायरमैन सचिन सिंह राणा
  • फायरमैन अनवर अली

चम्पावत पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अग्निकांड की स्थिति में तुरंत अग्निशमन सेवा अथवा डायल-112 पर सूचना दें। साथ ही स्वयं आग बुझाने का जोखिम उठाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें।