चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट की अदिति पुनेठा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हासिल की सफलता

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट के भूमलाई गांव निवासी अदिति पुनेठा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डिप्टी एसपी रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अदिति ने इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भी 45वीं रैंक प्राप्त की थी।
हाल निवासी ठाडाढुंगा, लोहाघाट निवासी अदिति के पिता दीपक पुनेठा एलआईसी में बतौर शाखा प्रबंधक बागेश्वर में कार्यरत हैं। माता भावना पुनेठा शिक्षण कार्य से जुड़ी हैं। इससे पूर्व अदिति ने उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 45 वीं रैंक प्राप्त की थी। वर्तमान में वह आईएएस की तैयारी कर रही हैं। अदिति की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट में हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरूजनों और ईष्ट देवता को दिया है। उनकी उपलब्धि पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, जीवन मेहता, सतीश पांडेय, मनीष जुकरिया आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड