टनकपुर

टनकपुर में प्रशासन और पालिका ने चलाया सफाई अभियान, गंदगी फैलाने वालों को दी चेतावनी

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर में प्रशासन और पालिका प्रशासन ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी कि गई कि यदि कोई व्यक्ति गंदगी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि हिमांशु कफल्टिया के नेतृत्व में प्रशासन और पालिका ने वार्ड नंबर सात और चार के साथ ही समस्त सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे और रोडवेज के आसपास भी सफाई की गई। यह अभियान डेंगू और संक्रामक बीमारियों को देखते हुए चलाया गया। इस दौरान कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने के साथ ही फागिंग भी कराई गई। गंदगी करने वाले आधा दर्जन लोगों से 500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। साथ ही भविष्य में गंदगी न करने की चेतावनी दी गई। सभी को पॉलिथीन का प्रयोग न करने को कहा गया। उन्हें पॉलीथिन से होने वाले दुष्परिणामों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पालिका के अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट, टैक्स कलेक्टर प्रिया बिष्ट, सफाई नायक राम रतन, केपीएस इंचार्ज अनुराग द्विवेदी, मोहित आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad