उत्तराखण्डराजनीति

अल्मोड़ा ब्रेकिंग # पूर्व प्रधान व निवर्तमान पुजारी प्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल

ख़बर शेयर करें -
विधायक गोविंद कुंजवाल ने भगवान भट्ट का माल्यर्पण किया

अल्मोड़ा। जागेश्वर के मंतोला ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व जागेश्वर मंदिर ट्रस्ट के निवर्तमान पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भगवान करीब 20 साल से भाजपा से जुड़े हुए थे। इलाके में उनकी बड़ी पकड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब चार माह पूर्व यूपी के भाजपा सांसद द्वारा मंदिर में अभद्रता प्रकरण के बाद से भगवान भट्ट काफी नाराज चल रहे थे। उस वक्त सांसद के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुए थे, लेकिन भाजपा के स्थानीय नेताओं ने मंदिर में हुए अन्याय के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई। मंदिर प्रकरण के बाद से क्षेत्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ लोगों में आक्रोश का माहौल पैदा हो रहा है। इसी को देखते हुए क्षेत्र के भाजपा के बड़े नेता मनोज भट्ट (मंटी) भी कुछ दिन पूर्व भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। स्थानीय लोग आरोप लगाते आए हैं कि सत्ताधारी दलों के नेता जागेश्वर मंदिर ट्रस्ट में पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया को भी लगातार प्रभावित कर रहे हैं। इस मामले से क्षेत्र में सत्तापक्ष के खिलाफ गहरी नाराजगी है।

Ad