चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में एक अज्ञात व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को बेहोशी की हालत में उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने तुरंत वैधानिक कार्रवाई करते हुए पंचनामे की प्रक्रिया पूरी की और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी अपर उप निरीक्षक रमेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

Ad Ad

उन्होंने आगे बताया कि मृतक की पहचान और शिनाख्त की कार्रवाई के लिए आसपास के सभी थानों व चौकियों को सूचना भेज दी गई है। नियम अनुसार यदि 72 घंटे के भीतर शव की शिनाख्त नहीं हो पाती है, तो पुलिस-प्रशासन द्वारा नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।