चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: तामली के पूर्व प्रधान विपिन जोशी को पितृ शोक, दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से तल्लादेश क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व तामली के पूर्व प्रधान विपिन जोशी के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकांत जोशी का निधन हो गया है। तबियत बिगडने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे 74 वर्ष के थे। तामली के पूर्व प्रधान विपिन जोशी व तामली शाखाा डाकघर के पोस्टमास्टर भुवन जोशी के पिता कमलाकांत जोशी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। उनकी बहू हेमा जोशी जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं।
कमलाकांत जोशी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य खराब होने के चलते रविवार शाम को जिला अस्पताल लाया गया, तबियत में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन सोमवार फिर से तबियत बिगड़ने पर सुबह सात बजे जिला अस्पताल लाया गया। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि इमरजेंसी में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। कमलाकांत जोशी का अंतिम संस्कार डिप्टेश्वर घाट में किया गया। जहां बड़ी संख्या में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दोनों बेटों ने चिता को मुखाग्रि दी। निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर साह, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, पूर्व सभासद कैलाश पांडे विकास साह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक जताया।

Ad