चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर

ख़बर शेयर करें -

मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

चम्पावत। जनपद के एलपीजी उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर का वितरण केवल ऑनलाइन बुकिंग/ रिफरेन्स नंबर के आधार पर ही किया जाएगा। बिना पूर्व बुकिंग या वैध रिफरेन्स नंबर के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

Ad Ad

यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन गैस बुकिंग करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है अथवा बुकिंग के बाद मैसेज प्राप्त नहीं हो रहा है, तो वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं। प्रशासन की ओर जानकारी देते हुए कहा गया है कि यदि किसी ग्राहक को बुकिंग के बाद भी DAC कोड या रिफरेन्स नंबर नही प्राप्त हो रहा है हो तो किसी भी प्रकार की जानकारी या किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता निम्नलिखित सेल्स मैनेजर, IOCL – हर्षित पंत मोबाइल: +91 96396 34377 से संपर्क कर सकते हैं। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि समय से गैस बुकिंग/रिफरेन्स नंबर सुरक्षित रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ad Ad