जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : अरुणाचल में तैनात ग्रिफ के हवलदार की संदिग्ध हालात में मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लोहाघाट नगर की निकटवर्ती ग्राम सभा पाटन के प्रेमनगर निवासी ग्रिफ के एक हवलदार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार की सुबह तक यहां पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार मूलरूप से पाटी ब्लाॅक के किमवाड़ी और वर्तमान में प्रेमनगर पाटन निवासी ग्रिफ के हवलदार देवकीनंदन पचौली (49) पुत्र स्व. तुलाराम पचौली अरुणाचल प्रदेश के लेखावली में तैनात थे। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई अंबादत्त पचौली ने बताया कि शुक्रवार सुबह शव यहां पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक देवकीनंदन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजन बेसुध हैं।

Ad Ad