खेलचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 12 स्वर्ण और 12 रजत पदक जीते

ख़बर शेयर करें -

एसडीएम प्रमोद कुमार ने किया जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण, अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

टनकपुर/चम्पावत। स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में रविवार को जनपद स्तरीय अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय चम्पावत की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण एसडीएम प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Ad

ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान अली ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में 24-26 किग्रा भार वर्ग में अमन ने स्वर्ण और अंकुश ने रजत, 26-28 किग्रा में भावांश ने स्वर्ण और कोवीर ने रजत तथा 32-35 किग्रा में तेजस ने स्वर्ण और नवल ने रजत पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में 24-26 किग्रा में डोली ने स्वर्ण और सानिया ने रजत, 35-38 किग्रा में अंकिता ने स्वर्ण और प्राची ने रजत तथा 38-41 किग्रा में संध्या ने स्वर्ण और जिया ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में 45 किग्रा में सक्षम ने स्वर्ण और आयुष ने रजत, 45-48 किग्रा में अनुज ने स्वर्ण और हिमांशु ने रजत तथा 48-51 किग्रा में राहुल ने स्वर्ण और अरुण कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में 40-42 किग्रा भार वर्ग में शेफाली ने स्वर्ण और दीपिका ने रजत, 42-44 किग्रा में खुशी ने स्वर्ण और महिमा ने रजत तथा 46-49 किग्रा में हरशीला ने स्वर्ण और योगिता ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दिलदार, अविनाश, अरबाज, काजल और रोहित ने निभाई। इस अवसर पर स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया, सूरज पांडे, प्रकाश सिंह, आशा पांडे, राजेंद्र सिंह धामी, मनोज टकवाल और राकेश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad