उत्तराखण्डनवीनतम

सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच कर ‘कोयाटी’ के बिशन का हाल जाना

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी ​विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोयाटी के रहने वाले बिशन सिंह का हाल जाना और उसे हर संभव मदद का भरोसा​ दिलाया। जानकारी के अनुसार बिशन सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम- कोयाटी, पोस्ट- सैन्दर्क (चम्पावत) सर्पदंश से पीड़ित हैं। वे प्रयास हॉस्पिटल खटीमा में भर्ती हैं। सीएम धामी को जैसे ही पता चला कि उनकी विधानसभा क्षेत्र का व्यक्ति खटीमा के अस्पताल में भर्ती है। वे उसकी कुशल क्षेम पूछने अस्पताल पहुंच गए। सीएम ने बिशन सिंह का हर संभव मदद का भरोसा दिया एवं उपचार कर रहे चिकित्सकों को उनके त्वरित उपचार करने हेतु निर्देशित किया गया।