उधमसिंह नगरक्राइमनवीनतम

टनकपुर से सितारगंज जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी, 945 टेट्रा पैक के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Swift Dzire में 21 पेटियां लेकर जा रहे थे आरोपी, चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश नाकाम

सितारगंज/उधमसिंह नगर। टनकपुर से निकली अवैध देशी शराब की खेप सितारगंज पहुंचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई। चीकाघाट चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिल्वर रंग की Swift Dzire कार से 21 पेटियां यानी 945 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर कार को भी सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार चीकाघाट चौराहे के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने Swift Dzire कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ने कार को मोड़कर रसईयापुर की ओर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोककर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Ad Ad

छह कट्टों में मिलीं 21 पेटियां

कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर तीन प्लास्टिक के कट्टों में नौ पेटियां और डिग्गी में रखे तीन कट्टों में 12 पेटियां बरामद हुईं। इस तरह छह प्लास्टिक कट्टों से कुल 21 पेटियां बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक प्रत्येक पेटी में 200 एमएल के MALTA SPICED COUNTRY SPIRIT के टेट्रा पैक थे। कुल मिलाकर पुलिस ने 945 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही Swift Dzire कार संख्या UK04Y5925 को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।

टनकपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी स्याल (40) पुत्र सुदेश स्याल, निवासी ग्राम बोहरागोठ, तहसील पूर्णागिरी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत और तुषार (22) पुत्र प्रेमपाल, निवासी वार्ड नंबर चार गफूर बस्ती, तहसील पूर्णागिरी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

मामले में कोतवाली सितारगंज में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

आखिर कहां पहुंचनी थी शराब की खेप?

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टनकपुर से निकली शराब की यह खेप आखिर कहां पहुंचनी थी और इसके पीछे शराब तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं? पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब की सप्लाई चेन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर कार भगाने की कोशिश भी आरोपियों के लिए भारी पड़ गई। पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी योजना बीच रास्ते में ही धरी रह गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी सरकड़ा दीपक तिवारी, अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार और कांस्टेबल संदीप सजवान शामिल रहे।