देहरादून :नप गया दरोगा, पॉलिटेक्निक कॉलेज में की थी शिक्षकों संग मारपीट, निलंबित
पुलिस दूरसंचार में नियुक्त उ०नि० को एसएसपी देहरादून ने किया निलंबित
पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करते हुए शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट व अभद्रता करने की घटना का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा की गई कार्यवाही*
05-06-26 को पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला देहरादून में नियुक्त स्टॉफ के साथ मारपीट कर उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस दूरसंचार शाखा में नियुक्त उ0नि0, पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।

