चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में सेना से विभिन्न विकास कार्यों की मांग, उप थल सेना प्रमुख को भेजा गया प्रस्ताव

ख़बर शेयर करें -

सैनिक स्कूल, कैंटोनमेंट, एयर स्ट्रिप से लेकर वॉर मेमोरियल तक बनाए जाने की मांग

चम्पावत। जनपद के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने की कोशिश में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र तिवारी ने उप थल सेना प्रमुख, भारत सरकार, नई दिल्ली को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पत्र भेजा है। इस पत्र में चम्पावत जनपद में सेना की सक्रिय भागीदारी से कई बड़ी परियोजनाएं स्थापित करने की मांग की गई है।

Ad Ad

पत्र में Army Sports Training College एवं NIM उत्तरकाशी की तर्ज पर चम्पावत में सैन्य प्रशिक्षण संस्थान खोलने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को सेना में करियर बनाने के लिए उच्चस्तरीय प्लेटफॉर्म मिल सके। साथ ही जनपद में सेना भर्ती रैली और सेना से जुड़े खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग भी की गई है।

शहर के प्रमुख चौराहों पर टैंक व फाइटर जेट जैसे सैन्य उपकरण स्थापित करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा Army Museum, War Memorial और Integrated Sainik Complex की स्थापना से चम्पावत को सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान के स्मरण का केंद्र बनाने की परिकल्पना पत्र में स्पष्ट झलकती है।

प्रस्ताव में Sainik School, Cantonment Board की स्थापना तथा ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) केंद्र खोलने की मांग भी शामिल है, जिससे जनपद के भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य व शैक्षणिक सुविधाएं सुलभ हो सकें।

पत्र में चम्पावत में एयर स्ट्रिप निर्माण का प्रस्ताव रखते हुए क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही टनकपुर–बागेश्वर रेल सेवा को प्राथमिकता दिलाने हेतु सेना के माध्यम से भारतीय रेल से अनुरोध किए जाने की भी अपील की गई है। पत्र के अंत में विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने उप थल सेना प्रमुख से जनपद के समग्र विकास में सेना के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया है।

Ad Ad