चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर-चम्पावत ऑल वेदर रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरा कैंटर, चालक सुरक्षित निकाला

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत ऑल वेदर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पिथौरागढ़ जा रहा एक कैंटर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूपी 37एटी 7665 प्रिया गोल्ड कंपनी का सामान लादकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था, तभी सिन्याड़ी से करीब एक किलोमीटर आगे चल्थी के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सीधे सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर चल्थी चौकी इंचार्ज राकेश कठायत ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्घटना में कैंटर चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया था, जिसे रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान 22 वर्षीय अनस पुत्र खान मोहम्मद, निवासी चुरावत, थाना गुलावटी, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जिसे तत्काल 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में अस्पताल के डॉक्टर उमर द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Ad Ad
Ad Ad