चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

गुप्तेश्वर शिव मंदिर बाजगांव में जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

खेतीखान/चम्पावत। श्री गुप्तेश्वर महादेव शिव मंदिर समिति बाजगांव की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। वर्ष 2026 के पावन जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी मेले में क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Ad Ad

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि बाजगांव पवन सिंह देउपा, राजेन्द्र देउपा, जीत सिंह देउपा, यादव सिंह देउपा, प्रियांशु, सूरज, दिगराज, नवीन, चंद्र सिंह देउपा, किशन सिंह देउपा, प्रकाश, नरेंद्र, उमेश्वर, सुरेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।