क्राइमनवीनतमबागेश्वर

शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पसरा मातम

ख़बर शेयर करें -

मौत की खबर सुनते ही मायके से लेकर ससुराल तक कोहराम मच गया है

बागेश्वर। जनपद के कपकोट क्षेत्र से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कपकोट थाना अंतर्गत जगथाना गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही मायके से लेकर ससुराल तक कोहराम मच गया है।

Ad Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगथाना निवासी देव सिंह की 22 वर्षीय पुत्री ममता देवी का विवाह बीते 29 अप्रैल 2026 को ही तोली गांव निवासी पवन सिंह के साथ हुआ था। पवन सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। शादी के कुछ ही समय बाद ममता आजकल जगथाना स्थित अपने मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते कल ममता के पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर पर केवल ममता और उनकी माता जी थीं। आज (4 जून) तड़के लगभग 2:00 बजे ममता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

इस अप्रत्याशित घटना से हर कोई स्तब्ध है कि आखिर शादी के महज एक महीने के भीतर ऐसा क्या हुआ जो इतना आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कपकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Ad Ad