टिहरीनवीनतमहादसा

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, बीच सड़क पर पलटी यात्री बस, दो स्कूटी सवारों की मौत

ख़बर शेयर करें -

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर एक यात्री बस अचानक बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे दो स्कूटी सवार भी बस की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई बस

जानकारी के अनुसार हादसा 28 अगस्त की देर शाम ढालवाला के पास हुआ। बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले थे। ढालवाला के पास ढलान पर पहुंचते ही बस चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे दो स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गए।

Ad Ad

अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बस की चपेट में आने से घायल दोनों स्कूटी सवारों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

60 सीटर बस का अचानक ब्रेक हुआ फेल

चौकी इंचार्ज ढालवाला के अनुसार बस संख्या RJ 18 PB 1409 में 60 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। चालक ने पुलिस को बताया कि ढालवाला के पास अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस बेकाबू हो गई और सड़क पर पलट गई।

इसी दौरान सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गए। दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नहीं हुई

फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले दोनों स्कूटी सवारों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।