उधमसिंह नगरक्राइमटनकपुरनवीनतम

टनकपुर के युवक के खिलाफ खटीमा में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकासखंड क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में विष्णुपुरी कॉलोनी टनकपुर (चम्पावत) निवासी प्रियांशु सिंह रावत पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने उससे शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी प्रियांशु सिंह रावत के खिलाफ धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad

Ad Ad