टनकपुर : युवा कांग्रेस के नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
टनकपुर/चम्पावत। नगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदेश नगर यूथ के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने सभी नवमनोनीत नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा, यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रिया रावत, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आदिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक का संचालन हेम जोशी द्वारा किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों ने पद पर कर्तव्य और निष्ठा के साथ सबका साथ एवं एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता डॉ. विनोद कुमार जोशी, संजय अग्रवाल, चंदन बिष्ट, बच्ची सिंह महर, सतीश पांडेय, खादिल, अंजुम, हरि जोशी, रूपेश कुमार, गौरव जोशी, आसिफ खान, दीपक पांडेय, अबरार हुसैन, अमित जोशी, मनीष जोशी, करण सिंह, मानिक चंद आदि उपस्थित रहे।

