राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा चम्पावत में जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
चम्पावत। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के चम्पावत जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार वाल्मीकि ने जनपद चम्पावत की जिला कार्यकारिणी का मनोनयन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद चम्पावत अध्यक्षा प्रेमा पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
जारी सूची के अनुसार बनबसा से प्रमोद रत्नाकर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। टनकपुर इकाई में ऋतिक वाल्मीकि को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार वाल्मीकि को जिला उप महामंत्री, दीपक कुमार वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार को जिला संयोजक तथा योगेश बाबू वाल्मीकि को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


चम्पावत इकाई में रोहित वाल्मीकि को जिला महामंत्री, मनोज पंवार को जिला संगठन मंत्री, मनोज कुमार वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार वाल्मीकि को जिला उप संगठन मंत्री तथा संजय कुमार वाल्मीकि को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।लोहाघाट इकाई में मनोज वाल्मीकि को जिला महामंत्री तथा संजय कुमार वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार वाल्मीकि ने कहा कि संगठन समाज के उत्थान, सामाजिक न्याय एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमा पांडे ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

