चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में पुलिस ने ‘माल्टा’ समेत एक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते एक तस्कर को 48 पाउच ‘माल्टा’ मसालेदार अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि पहले देशी शराब रंगीली के नाम से प्रदेश में बिक्री होती थी, जो अब माल्टा के नाम से जानी जाती है।

एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रभारी थाना टनकपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 23.10.2024 को थाना हाजा में मु०अ०सं०-122/ 2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम ओम प्रकाश पुत्र रमेश राम निवासी छीनीगोठ कोतवाली टनकपुर चम्पावत उम्र 34 वर्ष को 48 पाउच ‘माल्टा’ मसालेदार अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एचसीपी पूरन काम्बोज, हे0 कानि0 कमल कुमार, हे0कानि0 विनोद यादव, कानि0 मौ0 नासिर शामिल रहे।

Ad Ad

Ad Ad