क्राइमनवीनतमनैनीताल

आंख के ऑपरेशन बाद मरीज की मौत, पुलिसकर्मी से लिपटकर फूट-फूट कर रोए परिजन, लगाई न्याय की गुहार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आंख के ऑपरेशन के दौरान श्रमिक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टरों ने लगाए लापरवाही के आरोप

हल्द्वानी। हल्द्वानी में आंख के ऑपरेशन के बाद एक श्रमिक की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजन, पुलिसकर्मी के गले लगकर फूट-फूट कर रोए और न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना था कि अब 8 बच्चों को कौन पालेगा?

Ad Ad

जानकारी के मुताबिक, बीती 28 मार्च को रामनगर क्षेत्र के जस्सा गांजा गांव के राजपाल की आंख में पत्थर तोड़ते समय कंकरी लग गई थी, जिससे उनकी आंख में गंभीर समस्या हो गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी के एक आई हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी और कहा कि यदि सर्जरी नहीं कराई गई तो आंख खराब भी हो सकती है। डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने ऑपरेशन के लिए हामी भरी। पहली सर्जरी के बाद कुछ दिन तक दवाइयां चलती रहीं और मरीज को कई बार अस्पताल बुलाकर जांच भी की गई।

बताया जा रहा है कि बाद में डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन की जरूरत बताई, जिसके चलते 15 अप्रैल की शाम को राजपाल का दूसरा ऑपरेशन किया गया। परिजनों के मुताबिक, यह ऑपरेशन शाम करीब साढ़े 6 बजे शुरू हुआ और रात करीब 9 बजकर 40 मिनट तक चला। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मरीज का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने की बात कही और हालत गंभीर बताई। स्थिति बिगड़ने पर परिजन तत्काल राजपाल को ठंडी सड़क स्थित दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन सीधे आई अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगा दिए। हंगामे के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां एक परिजन रोते हुए पुलिस के गले जा लगा और रोते हुए न्याय की मांग की। मृतक के भाई ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के 8 बच्चों के पालन-पोषण के लिए उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad