मानसखंड एक्सप्रेस से आए तीर्थयात्रियों ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन, सेवा के लिए पुलिस के प्रति जताया आभार
टनकपुर। मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन से कुमाऊं मंडल (मानसखंड) के तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों के दीदार करने को आए महाराष्ट्र राज्य के श्रद्धालुओं ने श्री मां पूर्णागिरी के दर्शन किए। मां के सकुशल दर्शन करने के साथ ही मेला क्षेत्र में जनपद पुलिस की ओर से प्रदान की गई सेवाओं से श्रद्धालु गदगद नजर आए। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया।

बुधवार को महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न जनपदों से मानसखंड तीर्थंयात्रा दल के 130 सदस्य श्री माँ पूर्णागिरी के दर्शनों को पहुंचे। मानस खंड तीर्थयात्रियों के दल में अधिकांश सदस्य वरिष्ठ नागरिक थे। सभी तीर्थ यात्रियों के द्वारा सकुशल रूप से माँ पूर्णागिरी दर्शन कर अपने अग्रिम गंतव्य हेतु प्रस्थान किया गया। सभी श्रद्धालुओं के द्वारा श्री माँ पूर्णागिरी दर्शन के दौरान अस्थाई थाना काली मंदिर, भैरव मंदिर, ठूलीगाड़ व यातायात पुलिस द्वारा नियमित रूप से कुशल समन्वय कर श्री माँ पूर्णागिरी सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सभी यात्रियों के सकुशल दर्शन हेतु निर्बाध यातायात/कानून व्यवस्था सुचारु रखी गई। मानस खंड तीर्थ यात्री दल द्वारा श्री माँ पूर्णागिरी दर्शन के दौरान निर्बाध यातायात व्यवस्था, पुलिस सहायता व कुशल पुलिस व्यवहार के प्रति चम्पावत पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 श्री माँ पूर्णागिरी मेला प्रारम्भ होने से वर्तमान तक लगभग 7.5 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा माँ पूर्णागिरी धाम का सकुशल दर्शन किया गया है। चम्पावत पुलिस श्री माँ पूर्णागिरी धाम में आगमन करने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।
