चंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। थाना बनबसा में गत 30 दिसंबर को नवीन प्रकाश पुत्र जगदीश प्रकाश निवासी बमनपुरी बनबसा, पोस्ट चन्दनी, जिला चम्पावत द्वारा थाना बनबसा में तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन गेम के टोकन व UC सस्ते में उपलब्ध कराने का लालच देकर UPI ID भेजी गई तथा धोखाधड़ी से ₹70,000/- अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बनबसा में मु0अ0सं0 संख्या 116/2025, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अनावरण हेतु सीओ वन्दना वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा विवेचना, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान अभियुक्ता हेमलता कन्नौजिया पुत्री मुकुल प्रसाद कन्नौजिया निवासी कच्ची सड़क दारागंज, जिला प्रयागराज, उम्र 32 वर्ष को चिन्हित कर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Ad Ad