चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : लोहाघाट के शगुन ने आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में पाई AIR 34वीं रैंक, उत्तराखंड के टॉपर बने

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम किमौटा, कर्णकरायत निवासी शगुन मुरारी ने Institute of Banking Personnel Selection द्वारा आयोजित क्लर्क भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 34वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम भी रोशन किया है।

वर्तमान में लोहाघाट के प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले शगुन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालय से प्राप्त की। हाईस्कूल तक की पढ़ाई होलीविजडम स्कूल से, इंटरमीडिएट हल्द्वानी के इंस्पिरेशन स्कूल से और इसके बाद उन्होंने Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology से बीटेक की डिग्री हासिल की। उनकी शैक्षिक यात्रा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से भरी रही। शगुन ने आईबीपीएस क्लर्क ही नहीं, बल्कि आईबीपीएस पीओ, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई क्लर्क जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है। यह दर्शाता है कि उनकी तैयारी व्यापक और लक्ष्य स्पष्ट रहा है। शगुन के पिता स्वर्गीय राजेंद्र मुरारी के निधन के बाद उनकी मां कुसुम मुरारी ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बचपन से ही मेधावी रहे शगुन ने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखा और उसी दिशा में निरंतर मेहनत की। उनका मानना है कि नियमित अभ्यास, सही रणनीति और आत्मविश्वास ही किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की कुंजी होते हैं।

Ad Ad
Ad Ad