चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

कलश यात्रा के साथ कल से गूंजेगा लड़ीधूरा महोत्सव, बाराकोट में तैयारियां पूरी

ख़बर शेयर करें -

21 अक्टूबर को कलश यात्रा से होगा तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज, 22 अक्टूबर को विधायक करेंगे विधिवत उद्घाटन

बाराकोट/चम्पावत। बाराकोट में तीन दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ बुधवार, 21 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके लिए श्रीरामलीला मंच, बाराकोट में मंच निर्माण, टेंट और साउंड व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Ad Ad

मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाएं, छात्र-छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 22 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय विद्यालयों और सामाजिक संगठनों की ओर से सांस्कृतिक झांकियां तथा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। तीन दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए क्षेत्र की लोक संस्कृति को मंच प्रदान करने के साथ लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।