जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष पद पर होगा सीधा मुकाबला, चार पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। यूनियन के पांच पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर दो नामांकन हुए, जबकि अन्य चार पदों पर एक-एक ही नामांकन हुआ। इस तरह अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। वहीं चार पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए अमन सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी नायकगोठ, मनोज गुप्ता पुत्र बालक राम गुप्ता निवासी वार्ड नंबर एक टनकपुर ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पर नसीब हुसैन पुत्र नासिर हुसैन, निवासी मनिहागोठ, महासचिव पद पर दीपेन्द्र चंद पुत्र मोहन चंद निवासी बनबसा, कोषाध्यक्ष कमल सिंह पुत्र नवीन सिंह निवासी नायकगोठ, उप सचिव पद पर संजय मिश्रा पुत्र महेश सिंह मिश्रा निवासी छीनीगोठ ने नामांकन कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी बच्चन सिंह अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया है। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन हुआ है। अध्यक्ष पद पर शनिवार को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव संरक्षक मंडल ने बच्चन सिंह अधिकारी के साथ ही मनोज कुमार, तनवीर हुसैन, लियाकत हुसैन व भुवन चंद कलौनी शामिल हैं। चुनाव अधिकारी के मुताबिक मतदान के लिए सदस्यों को वाहन की आरसी व आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। चुनाव 2021-22 की पंजीकरण लिस्ट के आधार पर होगा। नए वाहन स्वामियों में उन्हीं को मतदान का अधिकार होगा, जिन्होंने अपने वाहनों का वन निगम में 27 जनवरी 2023 तक पंजीकरण कराया होगा।

Ad